Items related to वो चले गए

वो चले गए - Softcover

Joshi, Dr Hemant

 
9798900813691: वो चले गए

Synopsis

वो चले गए एक संवेदनाओं से भरी काव्य-यात्रा है, जो पिता-पुत्र के रिश्ते, स्मृतियों और विरासत के भावनात्मक रंगों को समेटे हुए है। डॉ. हेमंत जोशी ने अपनी कविताओं में बचपन की खुशबू, पिता का स्नेह, मार्गदर्शन और उनके जाने के बाद की गहरी रिक्तता को बड़े ही मार्मिक अंदाज़ में पिरोया है। यह संग्रह सिर्फ शोक नहीं, बल्कि उस प्रेरणा का उत्सव है जो एक पिता अपने जीवन से संतान को देता है। हर पन्ना पाठक को अपने प्रियजन की यादों में ले जाता है और दिल को छू लेने वाला अनुभव देता है।

"synopsis" may belong to another edition of this title.

About the Author

डॉ. हेमंत जोशी, तीन दशकों से अधिक समय से वित्तीय परामर्श और मार्गदर्शन के क्षेत्र में सेवारत, पेशे से मार्गदर्शक, दिल से कवि और प्रकृतिप्रेमी हैं। बचपन उत्तराखंड के सुदूर अल्मोड़ा ज़िले की गेवाड़ घाटी के रमणीक गाँव छानी में बीता, प्रारंभिक शिक्षा निकट कस्बे मासी में हुई। तत्पश्चात अल्मोड़ा से स्नातक कर विभिन्न वित्तीय संस्थानों में कार्य किया, किंतु समाज सेवा और प्रकृति से नाता अटूट रहा।

"About this title" may belong to another edition of this title.