पुस्तक लेखन के उद्देश्य यह हैं कि – विद्युत उपकरणों एवं लाइनों का गुणवत्ता पूर्वक रखरखाव कर निर्बाध निरन्तर एवं गुणवत्ता पूर्ण विद्युत प्रदाय सुनिश्चित चलता रहे । विद्युत अवरोध न्यूनतम रहे । प्रभावी मेंटीनेन्स (संधारण/अनुरक्षण) द्वारा ट्रान्सफार्मर व अन्य उपकरण की असफलता/विफलता (फेल्यौर) दर को कम से कम रखना । लाइन कर्मचारियों और अन्य स्टाफ को स्थानीय स्तर पर विद्युत वितरण प्रणाली के सुधार एवं रखरखाव के प्रति अधिक जागरूक एवं विश्वसनीय बनाना । लाइन कर्मचारियों में विद्युत सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाना एवं विद्युत संबन्धित दुर्घटनाओं में कमी हो । मेंटीनेन्स का कार्य इस तरह किया जावे कि ट्रिपिंग परफारमेन्स स्टैंडर्ड अनुसार न्यूनतम रहे । विद्युत वितरण हानियों में कमी आवे ।