कोविड-१९ ने दुनिया भर के बच्चों के जीवन पर असर किया है। सभी को सुरक्षित रखने में मदद करने के लिए वायरस के बारे में सीखना, बच्चों के लिए एक जरूरी तरीका है। इस किताब में, बच्चे सीखेंगे कि कोविड-१९ कैसे फैलता है, और वायरस को फैलने से कैसे रोक सकते हैं। वे यह भी सीखेंगे कि अस्पतालों में मरीज़ों की गिनती बढ़ने से रोकने में वे कैसे मदद कर सकते हैं। इस किताब में निर्देश भी दिए गए हैं कि बच्चे अपने हाथों को अच्छे से धोकर वायरस को कैसे मार सकते हैं।
अलेक्सिस रूमानिस की ग्रेजुएशन २००९ में साइमन फ्रेजर युनिवर्सिटी के पब्लिशिंग प्रोग्राम से हुई। तब से उन्होंने सैकड़ों बच्चों की पुस्तकों को एडिट किया है, और १०० से ज्यादा शैक्षिक किताबें लिखी हैं। उनके पाठकों में ग्रेड K-12 के साथ-साथ विश्वविद्यालय के छात्र भी शामिल हैं। अलेक्सिस अपनी पत्नी और तीन बेटों के साथ ब्रिटिश कोलंबिया, कनाडा में रहते हैं। उनको घूमना, किताबें पढ़ना, और नई चीजें सीखने का शौक है।