निखिल कुमार 'रौशन' द्वारा लिखित यह संग्रह सिर्फ़ कविताओं का संकलन नहीं, बल्कि जीवन के हर रंग को शब्दों में ढालने का एक प्रयास है। प्रेम, विरह, संघर्ष, आशा, निराशा और जीवन की जटिलताओं को अभिव्यक्त करती ये कविताएं हर पाठक के हृदय को छू जाएँगी। हर पंक्ति एक कहानी है, हर शब्द एक एहसास। चाहे वह रिश्तों की गहराई हो, आत्मसंघर्ष की लहरें, या जीवन के उतार-चढ़ाव – 'कवितालय' आपकी हर भावना को जीने का अवसर देगा। यह सिर्फ़ कवी का नहीं, आपका भी कवितालय है। आइए, इन शब्दों के संसार में प्रवेश करें और अपनी भावनाओं को इनमें फूंकें।