Sandeep Nayyar

'समरसिद्धा' जैसा प्रसिद्ध ऐतिहासिक गल्प लिखने के बाद जब संदीप नैयर इरॉटिक रोमांस 'डार्क नाइट' लिखा तो पाठकों को यकीन दिलाना मुश्किल था कि दोनों ही उपन्यास एक ही लेखक की कलम का कमाल हैं. विषयवस्तु, लेखन शैली और भाषा की यही विविधता संदीप को वर्तमान दौर के अन्य हिंदी के लेखकों से अलग करती है.

पाठकों और आलोचकों दोनों ही द्वारा समान रूप से सराहे जाने वाले संदीप पिछले बीस वर्षों से ब्रिटेन में रह रहे हैं मगर यह उनका अपनी मातृभूमि और मातृभाषा के प्रति प्रेम ही है कि वे हिंदी साहित्य के विकास और विस्तार में निरंतर जुटे रहते हैं. फेसबुक पर लिटरेचर लाइफ समूह के ज़रिए साहित्य के विभिन्न आयामों से जुड़े लोगों को एक मंच पर लाने के साथ ही इस मंच को विस्तार देने के लिए संदीप ने एक वेबसाइट 'साहिंद' को भी सामूहिक प्रयास से खड़ा किया है.

Popular items by Sandeep Nayyar

View all offers